परमाणु मसले पर वार्ता को तैयार ईरान

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ईरान के मुख्य परमाणु वार्ताकार सईद जलीली ने तेहरान में संवाददाताओं को बताया कि ईरानी प्रस्तावों को सुधार लिया गया है और वह (5+1) समूह को देने के लिए पूरी तरह तैयार है। जलीली ने कहा कि प्रस्तावों के इस दस्तावेज में राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे शामिल हैं और उम्मीद है कि नई बातचीत प्रस्तावों के आधार पर ही शुरू होगी।
लेकिन ईरान के इन प्रस्तावों में दुनिया की प्रमुख ताकतों की मुख्य मांग को शामिल नहीं किया गया है। यह मांग ईरान के विवादित यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम को स्थगित करने को लेकर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications