गूगल: 'जी-मेल' सेवा ठप हुई

सैन फ्रांसिस्को। इंटरनेट पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली गूगल की लोकप्रिय ई-मेल सेवा, “जीमेल" अधिक बोझ पड़ने के कारण बुधवार को ठप पड़ गई। इसके करोड़ों उपभोक्ता इस सेवा का करीब दो घंटे तक उपयोग नहीं कर सके। दरअसल गूगल ने नियमित मरम्मत और रखरखाव के काम के लिए जीमेल के कुछ “कम्प्यूटर सर्वर" बंद किए थे जिसके कारण बाकी के सर्वर पर बोझ ज्यादा बढ़ गया और वह ठप पड़ गए।

इस मौके पर न सिर्फ निशुल्क सेवा, बल्कि जीमेल की वह व्यवसायिक सेवा भीं कुछ घंटों के लिए ठप रही जिसमें लोग शुल्क अदा कर व्यवसाय के लिए अपने कर्मचारियों के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। जीमेल की निशुल्क सेवा दुनिया की तीसरी सबसे लोकप्रिय ई-मेल सेवा है और दुनिया भर में इसके करीब 14.9 करोड़ उपभोक्ता हैं। इससे आगे सिर्फ याहू और माइक्रोसॉफ्ट की ई मेल-सेवाएं हैं।

गूगल का कहना है कि उसने नियमित मरम्मत और रखरखाव के कार्य के लिए जीमेल के कुछ “कम्प्यूटर सर्वर" बंद किए थे लेकिन उसे इस बात का अंदाज नहीं था कि बाकी कम्प्यूटरों पर इससे कितना कार्य- बोझ पड़ जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+