आंध्रा सीएम को को ढूंढ़ने निकली सेना

मुख्य सचिव ने कहा कि बुधवार को सुबह 8:35 बजे रेड्डी के हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। 9:35 बजे हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया। उसके बाद से उनका हेलीकॉप्टर लापता है। सेना के दो हेलीकॉप्टर हैदराबाद से निकले हैं, बेंगलुरू येलाहंका से भारतीय वायुसेना के तीन हेलीकॉप्टर, चार अन्य सरकारी हेलीकॉप्टर और कृष्णापटनम नेल्लुरू से एक निजी हेलीकॉप्टर सर्च ऑपरेशन में निकला है। इसके अलावा राज्य के वन विभाग के अधिकारी जंगल में हेलीकॉप्टर की खोज में निकल पड़े हैं।
सूर्यास्त होने पर बढ़ जाएंगी मुश्किलें
मुख्यसचिव ने कहा कि जैसे-जैसे सूर्यास्त हो रहा है, सर्च ऑपरेशन में कठिनाइयां बढ़ती जा रही हैं। यह बात तय है कि सूर्यास्त के बाद सर्च ऑपरेशन बहुत मुश्किल हो जाएगा। हालांकि इसके अलावा केंद्रीय गृह एवं रक्षा मंत्रालय से पूरी तरह संपर्क बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को इस संबंध में जानकारी मिले तो वो स्थानीय पुलिस थाने में संपर्क कर सकता है।
सेना के अधिकारी मानव रहित विमान भेजने की योजना बना रहे हैं, क्योंकि खराब मौसम के कारण सर्च ऑपरेशन के लिए निकले दो हेलीकॉप्टरों को वापस लौटना पड़ा। यही नहीं सरकारी हेलीकॉप्टर तो दो बार लोट आया।
अधिकारियों ने फिलहाल हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका जताई है। आशंका व्यक्त की गई है कि हेलीकॉप्टर कुरनूल के नालामल्ला जंगलों में या तो उतार लिया गया है और या दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस घने जंगल में किसी भी प्रकार का मोबाइल सिगनल तक नहीं मिलता है।
दूसरी ओर इस बात की आशंका भी जताई जा रही है कि यदि जंगल में हेलीकॉप्टर उतारा गया है, तो हो सकता है नक्सलियों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया हो। असल में यह इलाका नक्सल प्रभावित इलाका है।












Click it and Unblock the Notifications