आंध्रा सीएम के हेलीकॉप्‍टर की खोज जारी

Y S Rajasekhar Reddy
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी का हेलीकॉप्टर बुधवार को अचानक आसमान में लापता हो गया। हेलीकॉप्‍टर का रडार से संपर्क टूट गया। पिछले कई घंटों से खोज जारी है। रेड्डी के हेलीकॉप्‍टर की खोज में सेना के हेलीकॉप्‍टर भेजे जा चुके हैं।

खबर लिखे जाने तक अनिश्चितता बरकरार थी, जबकि सूत्रों के मुताबिक हेलीकॉप्‍टर कुन्‍नूर जिले के नाल्‍लामाल्‍ला जंगल में उतार लिया गया। हालांकि इस खबर की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

मुख्‍यमंत्री के हेलीकॉप्‍टर का सुबह 10.30 बजे के बाद से कोई संपर्क नहीं हो पाने के कारण बुधवार को उनके बारे में अनिश्चितता पैदा हो गई है। हेलीकॉप्टर ने खराब मौसम के बीच चित्‍तूर जाने के लिए उड़ान भरी थी।

रेड्डी पर खबरों में विरोधाभास

आंध्र मुख्‍यमंत्री के हापता हेलीकॉप्‍टर के बारे में मिल रहीं खबरों में जबरदस्‍त विरोधाभास जारी है। राज्य के सामाजिक कल्याण मंत्री पी सुभाष चंद्र बोस कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री सुरक्षित हैं, लेकिन पुलिस अधिकारी यह पता नहीं लगा पाए हैं कि वह कहां हैं। वहीं सीएम ऑफिस ने अभी तक उनसे संपर्क की खबर नहीं दी है।

सेना के हेलीकॉप्‍टर निकले

दूसरी होर आंध्र प्रदेश सरकार ने शाम साढ़े चार बजे एक बयान जारी करते हुए कहा कि मुख्‍यमंत्री से संपर्क स्‍थापित नहीं हो सका है। यदि किसी को उनके या उनके हेलीकॉप्‍टर के बारे में पता चले, तुरंत स्‍थानीय पुलिस को जानकारी दे। गृह विभाग के मुताबिक मुख्‍यंमत्री के हेलीकॉप्‍टर को ढूंढ़ने के लिए सेना के हेलीकॉप्‍टर निकल पड़े हैं। खराब मौसम के कारण सर्च ऑपरेशन में दिक्‍कतें आ रही हैं।

दूसरी तरफ अपुष्‍ट खबरें कह रही हैं कि हेलीकॉप्टर को नाल्‍लामाल्‍ला जंगल में खोज निकाला गया है। हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में यहां उतरना पड़ा था। खास बात यह है कि जहां हेलीकॉप्‍टर उतारा गया, वो इलाका नक्‍सलप्रभावित है। हेलीकॉप्‍टर के जंगल में उतारे जाने की खबर की पुष्टि फिलहाल मुख्‍यमंत्री कार्यालय ने नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+