एक ही परिवार के 14 लोगों को उम्रकैद

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पी.पी. सिंह ने सोमवार को करतार सिंह, उसके दो बेटों, चार पौत्रों और सात अन्य संबंधियों को संपत्ति से जुड़े विवाद में शेर सिंह नाम के शख्स की हत्या का दोषी करार दिया था।
सभी लोगों ने मिलकर की थी हत्या
अभियोजन पक्ष के वकील सरबजीत सिंह ने बुधवार को बताया, "खेत शेर सिंह की था और उनके पास सारे कागजात भी थे। परंतु करतार सिंह उनकी जमीन को अवैध ढंग से हड़पना चाहता था।"
सिंह ने बताया, "एक जुलाई, 2006 को तलवारों, लाठियों और बंदूकों से लैस लगभग 15 लोग शेर सिंह के खेत में पहुंचे थे। इसी दिन जब शेर सिंह ने इन्हें खेत सौंपने से मना किया तो उनकी हत्या कर दी गई।" इस मामले में पुलिस ने 16 लोगों को आरोपी बनाया था जिनमें से दो सूबतों के अभाव में छूट गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications