स्वाइन फ्लू: स्कूलों में सामूहिक आयोजनों पर रोक

लखनऊ के अपर जिलाधिकारी जे.पी.सिंह ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि निषेधात्मक आदेश जारी करने की सभी औपचारिकतायें पूरी कर ली गई हैं। सभी स्कूलों को बुधवार को यह आदेश जारी कर दिया जाएगा। सिंह ने बताया कि इस आदेश का पालन न करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ प्रशासन की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
भीड़ रोकने के खास इंतजाम
अधिकारियों के मुताबिक जिला प्रशासन ने स्कूलों से छुट्टी के बाद छात्रों की भीड़ रोकने के लिए खास इंतजाम सुनिश्चित करने को भी कहा है। इसके लिए स्कूलों को छात्रों को छोटे-छोटे समूहों में भेजने को कहा गया है।
अब तक उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 150 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। अकेले लखनऊ में पिछले दो दिनों में 40 मामले सामने आये हैं। राज्य के स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण महानिदेशक आर.आर.भारती ने कहा कि जनता को स्वाइन फ्लू के बारे में जागरूक करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications