आडवाणी पर फिर बरसे बाल ठाकरे

Bal Thackeray
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी में चल रहे आंतरिक घमासान को लेकर शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे एक बार फिर भाजपा के वरिष्‍ठ नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी पर बरसे। उन्‍होंने अपनी पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में लिखा है कि आडवाणी को अब यह मान लेना चाहिए कि जनता ने उन्‍हीं मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री चुना है, जिन्‍हें वो कमजोर कह रहे थे।

शिवसेना प्रमुख ने कहा, "लौह पुरुष कहे जाने वाले आडवाणी को काफी बड़ा धक्‍का पहुंचा है, क्‍योंकि जनता ने मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री चुना, जिन्‍हें वो कमजोर प्रधानमंत्री कह रहे थे। जनता ने आखिरकार आडवाणी को स्‍वीकार नहीं किया।"

भाजपा में कलह चिंता का विषय

ठाकरे ने संपादकीय में लिखा है, "भाजपा की आंतरिक कलह से संबंधित खबरों जिस तरह से रोजाना मीडिया में आ रही हैं, वो पार्टी के लिए चिंता का विषय है। भाजपा के विरोधी कह रहे हैं कि भाजपा अकबर-बीरबल की कहानियों के मृत तोते के समान हो गई है, लेकिन हम ऐसा नहीं मानते।" यह कहते हुए ठाकरे ने इस बात से इंकार किया कि शिवसेना भाजपा की आंतरिक कलह का फायदा उठा रही है।

ठाकरे ने आगे कहा, "मुझे जरा भी शक नहीं है कि वही तोता (भाजपा) एक बार फिर आसमान में उड़ेगा। तोता मरा नहीं है, हो सकता है उसकी क्रियाएं धीमी पड़ गई हों। अब अगर वो कुछ खा नहीं रहा है और आंखे बंद किए हुए है तो यह चिंता का विषय है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+