शरद दोबारा बने जदयू अध्यक्ष
नई
दिल्ली। शरद यादव को दूसरी बार जनता दल यूनाइटेड का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। पार्टी के यहां सोमवार को आयोजित राष्ट्रीय परिषद की बैठक में यादव को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा की गई। id="toptextpromo">पार्टी
सूत्रो ने बताया कि जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए कल नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन था। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बनाये गये निर्वाचन अधिकारी सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि शरद यादव के अलावा किसी और की ओर से नामांकन दाखिल नहीं किया गया। नाम वापस लेने का आज अंतिम दिन था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>बिहार
में नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी की सरकार बनने के कुछ महीने बाद अप्रैल 2006 में पटना में आयोजित सम्मेलन में शरद यादव जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये थे। इस बीच जदयू के यहां सोमवार को हो रहे राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से बड़ी संख्या में पार्टी प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।











Click it and Unblock the Notifications