मिसाइल आधुनिकीकरण से भारत को खतरा

Admiral Sureesh Mehta
नई दिल्ली। अमेरिका में निर्मित हारपून मिसाइल का आधुनिकीकरण कर पाकिस्‍तान ने भारत के लिए बड़ा खतरा पैदा कर दिया है। लिहाजा भारत को सतर्क रहना होगा। यह बात नौसेना के अध्‍यक्ष एडमिरल सुरीश मेहता ने सोमवार को अपने पद से विदाई लेने के बाद कही।

निर्मल वर्मा बने नौसेना अध्‍यक्ष

एडमिरल मेहता का कार्यकाल सोमवार को समाप्‍त हो गया। उन्‍हें पूरे सम्‍मान के साथ विदाई दी गई। वाइस एडमिरल निर्मल वर्मा नए नौसेना अध्‍यक्ष बनाए गए। सोमवार को आयोजित विदाई परेड में दोनों ने हिस्‍सा लिया और अंत में एडमिरल मेहता ने निर्मल वर्मा को चार्ज सौंप दिया।

इस मौके पर सुरीश मेहता ने कहा कि 'हारपून' का पाकिस्तान द्वारा कथित तौर पर आधुनिकीकरण किए जाने की खबरें यदि सही हैं, तो यह भारत के लिए एक बड़े खतरे की घंटी है। उन्‍होंने कहा, "हम अमेरिका को बताते रहे हैं कि वह पाकिस्तान को जो कुछ भी दे रहा है, पाकिस्तान उसका इस्तेमाल अपनी रक्षा के लिए नहीं करेगा। हारपून का आधुनिकीकरण किया जाने का पाकिस्तान की सुरक्षा से कोई संबंध नहीं है। यह भारतीय हितों के खिलाफ है।"

छवि को बरकरार रखना जरूरी

इससे पहले उन्‍होंने कहा कि पूर्वी और पश्चिमी नौसेना इकाइयां विदेशों में हुए कई अभ्‍यासों में शामिल हुईं। इससे भारतीय नौसेना की छवि को नया स्‍वरूप मिला। उन्‍होंने नौसैनिकों का आह्वान करते हुए कहा कि वो इस छवि को बरकरार रखें।

सुरीश मेहता के चार्ज देने के बाद निर्मल वर्मा ने भारतीय नौसेना के नए अध्‍यक्ष के रूप में पद संभाला। वाइस एडमिरल वर्मा ने भारतीय नौसेना 1 जुलाई 1970 में ज्‍वाइन की थी। तब से अबतक कई अलग-अलग इकाइयों के साथ वो काम कर चुके हैं। उन्‍होंने ग्रीनविच, यूके के रॉयल नेवल स्‍टाफ कॉलेज और अमेरिका के यूएस नेवल वॉर कॉलेज से स्‍नातक की डिग्रियां हांसिल की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+