'भारतीय अंडे का आयात नहीं करें'

बांग्लादेशी समाचार पत्र 'द डेली स्टार' ने सोमवार को खबर प्रकाशित की, जिसमें कहा गया है कि ढाका में पोल्ट्री उद्योग से जुड़े लोग भारत से आयात किए जाने वाले अंडों का विरोध कर रहे हैं क्योंकि बाजार में यह आधी कीमत पर पहुंच रहे हैं। बेनापोल पोर्ट पर चार ट्रकों में लदे अंडे पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध किया। विरोध कर रहे व्यापारियों का कहना है कि इससे वे बाजार से बाहर हो जाएंगे।
हाल ही में सरकार ने भारत से तीन करोड़ अंडे आयात करने को हरी झंडी दिखाई थी। बांग्लादेश में त्योहार के मौके पर अंडों की मांग काफी बढ़ जाती है। स्थानीय व्यापारी 32 टका में चार अंडे बेचते हैं, जबकि भारत से आयात होने वाले एक अंडे का मूल्य केवल 2.29 टका होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications