भारतीय वायुसीमा में घुसे चीनी हेलीकॉप्टर

रडार के माध्यम से हेलीकॉप्टर की घुसपैठ सूचना मिलते ही तत्परता के साथ सेना की उड्डयन कोर के चीता और चेतक हेलीकोप्टरों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। कुछ देर भारतीय सीमा के अंदर चक्कर काटने के बाद दोनों चीनी हेलीकॉप्टर वापस लौट गए।
चीन सरकार से बात करेंगे सेनाध्यक्ष
ऊधमपुर स्थित उत्तरी कमान ने इस मामले में भले ही कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन सेना अध्यक्ष मेजर जनरल दीपक कपूर ने कहा है कि हेलीकॉप्टर की घुसपैठ के मामले पर वो चीन से बात करेंगे। दीपक कपूर ने कहा कि भारत इस मसले को चीन के सामने उठाएगा।
कपूर ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है कि कुछ समय पहले चीनी हेलिकॉप्टर भारतीय सीमा में घुस आए थे। उन्होंने कहा कि संभवत: दिशा भटकने से ऐसा हुआ हो, लेकिन ऐसी गलती दोबारा न हो, इसके लिए वो चीन वायुसेना से बात करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications