खौलता पानी डालकर युवक की हत्या

Uttar Pradesh map
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कुछ लोगों ने कथित तौर पर 27 वर्षीय श्रमिक पर गर्म पानी डालकर उसकी हत्या कर दी। घटना से आक्रोशित लोगों ने इलाके में जमकर हंगामा किया। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में स्थानीय चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।

जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र में घघसरा गांव का निवासी सिकंदर ईंट भट्ठे में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार शाम को उसका ईंट भट्ठे मालिक के कुछ करीबियों से विवाद हो गया। ईंट भट्ठे के पास कच्ची शराब की एक भट्ठी थी। उन लोगों ने कथित तौर पर खौलता पानी उसके ऊपर उड़ेल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों में आक्रोष

घटना की जानकारी होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने रास्ता जाम किया और पुलिस चौकी का भी घेराव किया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना का संज्ञान लेने के बाद मृतक के परिजनों की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।

जिले के पुलिस प्रमुख आनंद स्वरूप ने सोमवार को बताया कि मामले में लापरवाही बरतने के कारण घघसरा चौकी प्रभारी वी.के.बरनवाल को निलंबित कर दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+