आतंकियों ने व्यापारी को गोलियों से भूना

आतंकवादियों ने रविवार देर रात चेंजार गांव में गुलाम मोहम्मद नाम के दुकानदार के मकान पर धावा बोलकर उसकी हत्या कर दी।
सुरक्षाबलों पर भी गोलियां बरसाईं
किश्तवाड़ के पुलिस अधीक्षक हसीब मुगल ने बताया कि आतंकवादियों ने मोहम्मद को बेहद करीब से गोली मारी। मुगल ने बताया कि पुलिस और सेना के संयुक्त दल को तत्काल मौके पर भेजा गया। सुरक्षाकर्मियों के गांव में पहुंचने पर वहां छुपे आतंकवादियों ने उन पर गोलियां बरसाईं।
पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि वे आतंकवादी किस संगठन से संबद्ध थे इस बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications