पोत पर हमला, 6 भारतीय नाविक सुरक्षित

Ship
मनामा। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से बहरीन की ओर जा रहे एक पोत पर रविवार को कुछ हथियारबंद हमलावरों ने धावा बोल नाविकों से पोत छीन ली। हालांकि उन्होंने चालक दल को बाद में छोड़ दिया। पोत के चालक दल के सदस्य भारतीय थे और वे सभी सुरक्षित बहरीन पहुंच गए हैं।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक रविवार को फारस की खाड़ी के जलक्षेत्र में हमलावरों ने पोत पर हमला कर भारतीय नाविकों से पोत छीन ली। इसके बाद सभी नाविकों की पिटाई की और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। हमलावरों ने उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए।

बाद में भारतीय नाविकों को रिहा कर दिया गया और वे सुरक्षित बहरीन पहुंच गए। सूत्रों का कहना है कि हमलावर ईरानी थे। परंतु हमलवरों की राष्ट्रीयता के बारे में अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।

उल्लेखनीय है कि खाड़ी क्षेत्र में किसी पोत को निशाना बनाने की यह पहली घटना है। इससे पहले अदन की खाड़ी में सोमालियाई लुटरे जहाजों पर हमला करते रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+