भारतीय छात्रों को हरजाना देगा ऑस्ट्रेलिया

भारत के पांच दिवसीय दौर पर नई दिल्ली पहुंची जूलिया ने सोमवार को लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्राओं के सवालों के जवाब में कहा, "आस्ट्रेलियाई सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी छात्र या अन्य व्यक्ति पर होने वाले हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"
छात्रों को सुरक्षा देने में जुटी सरकार
जूलिया ने कहा, "छात्रों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने कई व्यवस्थाएं की हैं। अगर आज की तारीख में कोई छात्र नस्लवाद का शिकार होता है तो हम उसे दूसरे किसी कॉलेज में सीट दिलाएंगे या फिर कॉलेज को उसकी पूरी फीस लौटानी होगी।" गौरतलब है कि आस्ट्रेलिया में पिछले तीन महीनों में कई भारतीय छात्रों पर हमले हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications