मेयतास इंफ्रा को 490 करोड़ रुपये का नुकसान
मुंबई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। आधारभूत संरचना क्षेत्र की कंपनी मेयतास इंफ्रा को बीते वित्त वर्ष में 489.79 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जबकि कंपनी ने इससे पूर्व के वर्ष के दौरान 99.64 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।
हैदराबाद की इस कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा है कि वर्ष 2008-09 के दौरान राजस्व में 19 फीसदी की गिरावट आई और यह 1335 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को 1637 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल हुआ था।
वित्तीय धोखाधड़ी की शिकार हुई सॉफ्टवेयर कंपनी सत्यम कम्प्यूटर सर्विसिज के संस्थापक बी. रामालिंगा राजू के परिवार की कंपनी मेयतास को यह नुकसान कारोबार में कमी आने और कंपनी के कामों से ग्राहकों के संतुष्ट नहीं होने के कारण हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications