दिमागी बुखार से असम में 78 मौतें

स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि अप्रैल से शुरु हुई इस बीमारी से राज्य में करीब 1,000 लोग प्रभावित हैं। यह संख्या अभी और बढ़ सकती है। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पार्थज्योति गोगोई ने कहा कि हमने राज्य भर के स्वास्थ्य अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है।
यह बीमारी सुअर से मच्छरों के जरिये फैलती है। मच्छरों का प्रजजन काल प्रमुख रूप से अप्रैल से सितंबर के बीच होता है। इस दौरान यह बीमारी तेजी से फैलती है। एंसेफलाइटिस बीमारी के प्रमुख लक्षण बुखार, सिरदर्द, आवाज फंसना, गले में अकड़न आदि है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications