लश्‍कर के निशाने पर बड़े वैज्ञानिक

G Madhavan Nair
नई दिल्ली। दिसंबर 2005 में भारतीय विज्ञान संस्‍थान, बेंगलुरू में वैज्ञानिकों को निशाना बनाने के जो मंसूबे नाकाम रह गए थे, लश्‍कर-ए-तैयबा उन्‍हें पूरा करने की फिर योजना बना रहा है। पाकिस्‍तानी आतंकी संगठन लश्‍कर-ए-तैयबा अब धमाकों और आत्‍मघाती हमलों के अलावा भारत के बड़े वैज्ञानिकों को अगवा करने व उन्‍हें जान से मारने की फिराक में भी है।

यह खुलासा भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ ने किया। यह जानकारी सीमा पार की गईं फोन कॉल्‍स के इंटरसेप्शन से मिली है। हाल ही में रॉ ने इस संबंध में गृह मंत्रालय को एक पत्र भेजकर सारी जानकारी दी है। खबर है कि लश्‍कर के निशाने पर मिशन चंद्रयान प्रथम को पूरा करने वाले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमैन डा. जी माधवन नायर हैं। लश्‍कर के लड़ाके माधवन को मारने के लिए प्रशिक्षण प्राप्‍त कर रहे हैं।

पाक आधीकृत कश्‍मीर से भेजा गया फरमान

खुफिया एजेंसी ने यह भी कहा है कि लश्‍कर के अलावा कुछ अन्‍य आतंकी संगठन भी हैं, जो भारतीय वैज्ञानिकों पर हमले या उन्‍हें अगवा करने की योजना बना रहे हैं। माधवन के अलावा इसरो के पूर्व चेयरमैन डा. के कस्तूरीरंगन, चंद्रयान की सदस्य डा. खुशबू मिर्जा, आईआईएसएसी के निदेशक डा. टीके अलेक्स, पीएसएलवी के परियोजना निदेशक डा. जॉर्ज कोशी, आईएसटी के डायरेक्‍टर डा. बीएन सुरेश और अग्नि मिसाइल के नवीनीकरण में जुटे डा. टेसी थॉमस समेत कई वैज्ञानिक आतंकियों के निशाने पर हैं।

रॉ के मुताबिक चूंकि ये जानकारियां फोन इंटरसेप्‍ट से मिली हैं और आधी-अधूरी हैं इसलिए फिलहाल यह तय है कि ऐसे फरमान पाक अधीकृत कश्‍मीर में बैठे लश्‍कर के आलाकमान अपने लड़ाकों को भेज रहे हैं। फिलहाल रॉ इसकी तह तक जाने में जुट गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+