अमृतसर में घुसा अजनबी विमान
अमृतसर।
पाकिस्तान से भारतीय सीमा में घुसे फ्रांस के एक विमान ने भारतीय वायुसेना में उस समय हलचल मचा दी जब सीमा की निगरानी करने वाले वायुसेना के विमानों ने एक अजनबी विमान को अमृतसर के हवाई क्षेत्र में घुसते देखा। वायुसेना ने फौरन उस विमान के पीछे दो मिग-29 फाइटर प्लेन दौड़ाए। बाद में विमान द्वारा कम्यूनिकेशन कोड ट्रांसमिट करने पर उसे जाने दिया गया। id="toptextpromo">फ्रांस
एयरलाईन्स का एक विमान जो पेरिस से बैंकॉक होते हुए सिंगापुर जा रहा था, पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया। विमान संख्या ए-343 के पायलट ने विमान का स्क्वेक कोड ऑन नहीं किया था (वह कोड जिससे विमान की पहचान होती है) जिससे भारतीय सेना को गलत कम्यूनिकेशन सिग्नल मिले। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>वायु
सेना इसपर हरकत में आ गई और अदमपुर हवाई अड्डे से दो मिग-29 विमान रवाना कर दिए। यह विमान 37 हजार फिट की ऊचाई पर था। वायुसेना ने विमान को घेरे में लेकर पहचान बताने की चेतावनी दी। पायलेट को अपनी गलती का एहसास होने पर उसने स्क्वेक कोड ऑन किया। रक्षा रेडार पर विमान की सही पहचान मिलने के बाद उसे जाने की अनुमति दे दी गई।











Click it and Unblock the Notifications