अपने स्कूलों को ग्रेड देगा सीबीएसई

सीबीएसई के चेयरमैन विनीत जोशी ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए साक्षात्कार में कहा है कि जल्द ही देश भर में सभी सीबीएसई स्कूलों की ग्रेडिंग और रैंकिंग की जाएगी। इसके अंतर्गत स्कूलों को ए+, ए, बी+, बी,... जैसे
ग्रेड दिए जाएंगे।
पढ़ाई की गुणवत्ता पर ज्यादा फोकस
ग्रेडिंग का आधार स्कूल का इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षक-छात्र अनुपात, क्वालिटी टीचर्स, पढ़ाई की गुणवत्ता, तकनीकी, आदि होंगे। उन्होंने बताया कि ग्रेडिंग सभी स्कूलों के लिए अनिवार्य होगी, नहीं तो उनकी मान्यता रद्द करने का भी प्रावधान होगा। ग्रेडिंग के दौरान पढ़ाई की गुणवत्ता पर खास ध्यान दिया जाएगा।
बोर्ड इस समय इसी पर काम कर रहा है। इसके अलावा स्कूल को ग्रेडिंग के विकल्प भी दिए जा सकते हैं। जैसे कि स्कूल में खेल-कूद की सुविधाओं का क्या स्तर है, इंफ्रास्ट्रक्चर, विशेषज्ञता, आदि। ग्रेडिंग के लिए मानक निर्धारित किए जाएंगे, जिनके पूरा होने पर ही स्कूल की रैंक तय की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications