यूपी: दीवार ढहने से 6 बच्चों की मौत

जिले के कोतवाली प्रभारी सोमवीर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि घटना निवाड़ा गांव की है, जहां गुरुवार देर शाम इनामुद्दीन मोहम्मद के छह बेटे व उनका एक साथी घर में टेलीविजन देख रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश के कारण उनके पड़ोसी याकूब की निर्माणाधीन दीवार गिर गई और सातों बच्चे मलबे में दब गए।
मारे गए बच्चों की उम्र दो से 15 वर्ष
सिंह ने बताया कि हादसे में इनामुद्दीन के सबसे छोटे बेटे दीन मोहम्मद के अलावा सभी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दीन को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे में मारे गए बच्चों की उम्र दो से 15 साल के बीच है।
जिलाधिकारी मयूर माहेश्वरी ने कहा कि शासन को घटना की रिपोर्ट भेजकर मृतकों के परिजन के लिए मुआवजे की सिफारिश की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications