झारखंड: नक्सली हमले में 4 की मौत

पुलिस के मुताबिक बंदू इलाके में दिगम्बर महतो के मकान पर करीब 20 हथियारबंद नक्सलियों ने गुरुवार देर रात 1.30 बजे हमला किया। पहले नक्सलियों ने एक बम फेंका और फिर उस मकान में किराए पर रह रहे दो छात्रों और एक महिला को गाली मार दी।
हमले की वजह का पता नहीं
इस हमले में महतो की 12 वर्षीय पुत्री भी मारी गई। उनकी एक 10 वर्षीय बेटी घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। इस हमले की वजह का पता नहीं चल पाया है।
रांची के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अरुण मैथ्यू ने बताया, "वादतातों को अंजाम देने के तरीके से पता चलता है कि यह वारदात भी नक्सलियों ने अंजाम दी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications