एयर इंडिया कर्मचारियों की भूख हड़ताल

Air India
नई दिल्ली। वित्तीय संकट से जूझ रही विमानन कंपनी एयर इंडिया के 20,000 से अधिक कर्मचारियों ने मंगलवार से तीन दिवसीय भूख हड़ताल आरंभ की है। देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर भूख हड़ताल कर रहे ये कर्मचारी वेतन में हो रही कटौती और देरी के खिलाफ हैं।

हड़ताल करने वाले कर्मचारी दो बड़ी यूनियनों-एयर कार्पोरेशन एम्पलायज यूनियन (एसीईयू) और एविएशन इंडस्ट्री एम्पलायज गिल्ड(एआईईजी) के सदस्य हैं। इनकी संख्या एयर इंडिया के कुल कर्मचारियों की आधी है। शेष कर्मचारी अन्य यूनियनों के सदस्य हैं।

एसीईयू के महासचिव जे.बी.कादियान ने कहा कि यदि प्रबंधन ने उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया तो वे 31 अगस्त को फिर हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके वेतन में कटौती का फैसला सरकार कर सकती है,कंपनी नहीं।

इधर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा," इससे उड़ानों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ है। हमारे पास एक अच्छी आपात योजना है और संचालन कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए अतिक्ति कर्मचारियों को नियुक्त किया गया।" इससे पहले जुलाई में एयर इंडिया के कर्मचारियों ने इस मुद्दे पर दो घंटे की हड़ताल करने के साथ ही प्रदर्शन भी किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+