'कांशीराम की इच्‍छापूर्ति के लिए लगीं मूर्तियां'

Mayawati Statue
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के विभिन्‍न जिलों में लगभग 2000 करोड़ रुपए की कीमत की मूर्तियां लगाए जाने के पीछे मुख्‍यमंत्री मायावती का तर्क यह है कि वो ये सब बहुजन समाज पार्टी के संस्‍थापक कांशीराम की इच्‍छा की पूर्ति करने के लिए कर रही हैं। मायावती ने नया शगूफा छेड़ते हुए सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि स्‍वर्गीय कांशीराम की वसीयत के मुताबिक ही ये मूर्तियां लगायी जा रही हैं।

सरकारी खजाने से मूर्तियां लगाए जाने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मायावती की तरफ से यह दलील पेश की गई कि स्‍वर्गीय कांशीराम ने कहा था कि उनकी मूर्ति के बगल में मायावती की मूर्ति भी बनवाई जाए।

याचिकाकर्ता ने सवाल उठाया

माया के वकील की इस दलील पर याचिकाकर्ता ने सवाल उठाया कि एक व्‍यक्ति की निजी इच्‍छा पूरी करने के लिए सरकारी पैसे का इस्‍तेमाल कैसे किया जा सकता है।

गौरतलब है कि मायावती ने उत्‍तर प्रदेश में कांशीराम अपनी और पार्टी के चुनाव चिन्‍ह हाथी की मूर्तियां स्‍थापित करने की परियोजना शुरू कर दी है। इसमें करीब 2000 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी कि एक तरफ राज्‍य सूखे की चपेट में है और दूसरी तरफ सरकारी खर्च पर मूर्तियां लगावायीं जा रही हैं। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने मायावती से इस मामले पर जवाब मांगा था। इसके अलावा चुनाव आयोग ने बसपा का चुनाव चिन्‍ह रद्द करने की सिफारिश भी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+