वाजपेयी का आर्शीवाद मांगने पहुंचे जसवंत
खराब स्वास्थ्य के कारण सक्रिय राजनीति से दूर वाजपेयी से अपनी मुलाकात का विवरण देने से सिंह ने इंकार कर दिया।
सिंह ने कहा,"मैं गणेश चतुर्थी की बधाई देने और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए उनसे मिला।"
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के साथ भाजपा से अपने निष्कासन पर चर्चा की,सिंह ने संवाददाताओं से कहा,"वह (वाजपेयी) टेलीविजन देखते हैं,वह पूरी घटना से अवगत हैं।"
सिंह ने कहा कि वह केवल उनका आर्शीवाद लेने गए थे।
उल्लेखनीय है कि वाजपेयी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकारों में जसवंत सिंह के पास विदेश,रक्षा और वित्त जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications