नॉर्टेल सौदे को लेकर एरिक्सन को संशय

टोरंटो, 22 अगस्त (आईएएनएस)। कनाडा की नॉर्टेल कंपनी की वायरलेस सेवा के अधिग्रहण लिए सबसे बड़ी बोली लगाने वाली स्वीडन की टेलीफोन कंपनी एरिक्सन ने कहा है कि वह समझौते के भविष्य को लेकर अब भी अंधकार में है। इस सौदे का ब्लैकबेरी बनाने वाली कंपनी रिसर्च इन मोशन (रिम) और कनाडा के विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं।

न्यायालय की निगरानी में पिछले महीने नॉर्टेल वायरलेस की नीलामी में एरिक्सन से सबसे अधिक 1.13 अरब डॉलर की बोली लगाई थी।

टोरंटो स्थित 124 वर्ष पुरानी कंपनी नॉर्टेल जनवरी से ही 'दिवालियापन संरक्षण' के तहत कार्य कर रही है और अपने कर्जो का भुगतान करने के लिए एक-एक कर अपने व्यापारों को बेच रही है।

गैर प्रकटीकरण समझौते पर हस्ताक्षर से इंकार कर नीलामी से बाहर हुई रिम और विपक्षी दलों का कहना है कि संवेदनशील कनाडाई प्रौद्योगिकी को विदेशी हाथों में देने वाला यह सौदा राष्ट्रीय हितों के खिलाफ है।

उनके दबाव के बाद सरकार ने संसदीय समिति से सौदे की समीक्षा करने को कहा।

रिम, नॉर्टेल और विपक्षी दलों के शीर्ष प्रतिनिधि संसदीय समिति के समक्ष अपना पक्ष रख चुके हैं और अब गेंद सरकार के पाले में हैं।

कनाडा के निवेश कानून के अनुसार सरकार 31.2 करोड़ डॉलर से ऊपर की संपत्तियों के निवेश सौदों की समीक्षा कर सकती है लेकिन नॉर्टेल की संपत्ति की कीमत 14.9 करोड़ डॉलर है।

ब्लैकबेरी की निर्माता कंपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर सौदे का विरोध कर रही है।

एरिक्सन कनाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क हेंडरसन ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि वह सौदे को भविष्य को लेकर अंधेरे में हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+