सेना में 100 करोड़ का घोटाला

भारतीय सेना के ऑर्डिनेंस कोर में 100 करोड़ रुपये के घोटाले की बात सामने आई है। इस घोटाले में दोषी पाए गए मेजर जनरल अनिल स्वरूप फरार बताए जाते हैं। सेना इनकी खोज कर रही है। मेजर जनरल 31 जुलाई को रिटायर होने वाले थे
यह घोटाला उस समय हुआ जब अनिल स्वरूप कानपुर के सेंट्रल ऑर्डिनेंट डीपो को कमांड कर रहे थे। घोटाले का पता चलने पर सेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी बुलाई थी जिसमें अनिल स्वरूप को दोषी पाया गया। जिसके बाद सेना ने मामला रक्षा मंत्रालय के पास भेजा और मंत्रालय ने इसकी जांच सीबीआई से कराने के आदेश दिए हैं। जनरल के फरार होने पर उनकी पेंशन आदि रोक दी गई है।
जांच के दौरान आदेश दिए जाने के बावजूद अनिल स्वरुप न तो सेना के सामने और न ही सीबीआई के सामने पेश हुए। सेना द्वारा उनकी खोज करने पर पता चला कि वह फरार हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी भारतीय सेना पर घोटालों के कई आरोप लग चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications