एंटनी मालदीव रवाना

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार तटीय सुरक्षा और उन इलाकों में गश्त के सिलसिले में मालदीव भारत के साथ रक्षा सहयोग चाहता है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि माले पहुंचते ही एंटनी मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद नाशीद से मुलाकात करेंगे।

अधिकारी के अनुसार एंटनी मालदीव के वरिष्ठ नेताओं और राष्ट्रीय सुरक्षा बल के अधिकारियों से वार्ता करेंगे। वह दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए मालदीव के रक्षा मंत्री अमीन फैजल के साथ चर्चा करेंगे।

एंटनी के साथ एक उच्च स्तरीय दल भी गया है, जिसमें रक्षा सचिव प्रदीप कुमार, सशस्त्र बल के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल एन.के.परमार, तटरक्षक बल के महानिदेशक वाइस एडमिरल अनिल चोपड़ा और नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल डी.के.जोशी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि मालदीव के तटीय सुरक्षा नेटवर्क को भारत के तटीय राडार नेटवर्क से जोड़ने का प्रस्ताव है। एंटनी अपने दौरे में मालदीव को भारतीय तटरक्षक हेलीकाप्टर सौंप सकते हैं।

एंटनी भारत-मालदीव मैत्री कार्यक्रम के समापन सत्र में शामिल होंगे। इसके अलावा वह 'इंदिरा गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल' का भी दौरा करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+