मिठाइयों पर भी चढ़ा जश्न-ए-आजादी का रंग
इन मिठाईयों में राष्ट्रध्वज के तीनों रंगों (केसिरया, सफेद और हरा) का बखूबी चित्रण किया गया है। वाराणसी के विभिन्न इलाकों की मिठाइयों की दुकानों में मिलने वाली इन मिठाईयों को खरीदने के लिए लोगों में बहुत उत्साह देखा जा रहा है।
'राम भंडार स्वीट हाउस' के शिव मोहन अग्रवाल कहते हैं, "पिछले तीन दिनों में स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार की गई मिठाईयों की मांग में खासी बढ़ोतरी देखी गई है।" अग्रवाल के मुताबिक जहां बड़ी संख्या में लोग घर के लिए मिठाईयां खरीद रहे है वहीं दूसरी तरफ शहर के कई स्कूलों और अन्य संस्थानों ने इस खास मिठाई के लिए एडवांस आर्डर दिए हैं।
गोदौलिया इलाके में एक मिठाई दुकान के मालिक राम चंद्र सोनी कहते हैं, "इन मिठाइयों की विशेषता इनमें राष्ट्रध्वज के तीनों रंगो का क्रमवार संयोजन है। बड़े ही खूबसूरती से तिरंगे झंडे के रंगो को इन मिठाईयों में शामिल किया गया है।"
सोनी के मुताबिक राष्ट्रीय बर्फी, तिरंगा जलेबियां और जवाहर लड्डू के अलावा तिरंगा पेड़ा और तिंरगा मावा बर्फी भी बाजार में उपलब्ध हैं। स्वतंत्रता दिवस के लिए विशेष तौर पर तैयार मिठाईयों के दामों के बारे में पूछे जाने पर वह कहते हैं कि इनकी कीमत वही रखी गई है जो आम दिनों में रहती है।
सारनाथ इलाके में रहने वाले बैंक कर्मचारी राजीव कुमार ने कहा, "इस तरह मिठाइयां बनाने का चलन स्वगत योग्य है। जब हर त्योहार के लिए अलग-अलग मिठाइयां होती हैं तो स्वतंत्रता दिवस के लिए क्यों नहीं। इसे तो हर समुदाय और हर जाति के लोग मिलकर मनाते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications