धन्नो को बचाने निकली बसंती
हेमा मालिनी ने मुंबई के निगम आयुक्त जयराज पाठक को पत्र लिखकर शहर की सड़कों पर घोड़ा गाड़ी (तांगा) चलाए जाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
हेमा मालिनी ने पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) की तरफ से यह पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा है, "फिल्म शोले में धन्नो नामक मेरी एक सहयोगी कलाकार थी। भाग्य से मिलनसार स्वभाव के इस चरित्र को उसके भाइयों-बंधुओं का दर्द देखने का मौका नहीं मिला।"
उन्होंने पत्र में कहा, "वह जब सड़कों पर घोड़ों को तांगा खींचते देखती हैं तो उनका दिल दर्द से कराह उठता है। उनके पैरों में न जाने कितनी चोटें लगी होती हैं।"
इस मुद्दे पर हाल ही में अभिनेता जान अब्राहम ने भी मुंबई कलक्टर को पत्र लिखकर तांगा पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications