बागमती का तटबंध टूटा
पटना के बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार शनिवार को सुबह बागमती नदी का तटबंध तिलक ताजपुर गांव के समीप 20 फुट टूट गया जिससे एक दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया है।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि तटबंध के कट जाने के कारण रूनीसैदपुर प्रखंड के 12 गांवों में पानी प्रवेश कर गया है, जबकि कुछ गांवों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है।
इधर, मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड में लखनदेई नदी के तटबंध में दरार आ गई है, जिससे मोहनपुर, शहनौली, डुमरी, खंगूरा, धोबौली बकुची आदि गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया है। जिलाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि बकुची कृषि फॉर्म के समीप तटबंध में दरार की मरम्मत कर दी गई है।
राज्य के जल संसाधन मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने आईएएनएस को बताया कि सीतामढ़ी में बागमती नदी पर एक अन्य निर्माणाधीन तटबंध टूटने की खबर है लेकिन इसकी पूरी रिपोर्ट अब तक नहीं मिल सकी है। उन्होंने कहा कि तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त को निरीक्षण के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications