यूनिटेक का लाभ 63 प्रतिशत घटा
कंपनी ने यहां जारी एक बयान में कहा कि 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 4.23 अरब रुपये से गिरकर 1.58 अरब रुपये रह गया।
पिछले वर्ष की समान अवधि की कंपनी की बिक्री 10.3 अरब रुपये थी जोकि अब 5.15 अरब रुपये रह गई।
यूनिटेक ने ऋण की अदायगी और लंबित परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 30 जून को समाप्त तिमाही में शेयरों की बिक्री और अन्य संपत्तियों से 54 अरब रुपये जुटाया।
कंपनी ने विभिन्न उपायों के द्वारा अपने ऋण को 109 अरब रुपये से अब 89 अरब रुपये कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications