वातानुकूलित बसों से पहुंचेंगे मेट्रो स्टेशन
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रवक्ता अनुज दयाल ने एक बयान में कहा, "डीएमआरसी ने 300 वातानुकूलित सीएनजी बसों की खरीद के लिए आदेश दिए हैं। इससे स्टेशन तक पहुंचने में लोगों को सहूलियत होगी।"
प्रत्येक वाातानुकूलित सीएनजी बस के लिए डीएमआरसी को 19 लाख रुपये खर्च करने होंगे। इस बस में 26 सीटें होंगी, जिसमें गंतव्य स्थान संबंधी बोर्ड लगे रहेंगे।
बयान में कहा गया है कि वातानुकूलित बस के किराए के बारे में अभी फैसला नहीं लिया गया है लेकिन यह 10 से 15 रुपये के बीच होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications