यूनाइटेड ब्रिवरीज का शुद्ध लाभ 54 प्रतिशत बढ़ा
मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। शराब बनाने वाली प्रमुख कंपनी यूनाइटेड ब्रिवरीज के शुद्ध लाभ में चालू वित्त की प्रथम तिमाही में 54.09 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कंपनी को 355.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ जो पिछले इस साल की आलोच्य अवधि में 225.9 करोड़ रुपये था।
इस अवधि में कंपनी की कुल बिक्री में 5564.5 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। जो पिछले साल की आलोच्य अवधि में हुई 4,746.2 करोड़ रुपये की तुलना में 17.24 प्रतिशत ज्यादा है।
पहली तिमाही में चुकाया गया ब्याज 127.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 170.7 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की अवधि में प्रतिशत शेयर कमाई 0.87 रुपये से बढ़कर 1.39 रुपये हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications