एसीसी का शुद्ध लाभ 22 फीसदी बढ़ा
पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में कंपनी को 91 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। एचसीसी ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि कंपनी के कारोबार में भी आठ फीसदी की वृद्धि हुई और 964 करोड़ रुपये रहा। पिछले वर्ष की इसी अवधि में कंपनी ने 895 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
एचसीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अजीत गुलाबचंद ने कहा, "आर्थिक मंदी के बावजूद कंपनी ने मजबूत वृद्धि दर्ज की है। सरकार द्वारा बुनियादी ढांचे के विकास पर निवेश बढ़ाने की वजह से हम ऑर्डर में भी अच्छी वृद्धि की उम्मीद करते हैं।"
गौरतलब है कि एचसीसी को 15,412 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications