36 पूर्व सांसदों का अभी भी सरकारी बंगलों पर कब्जा
सुभाषचंद्र अग्रवाल नामक इस शख्स ने सूचना के अधिकार कानून के तहत एक आवेदन दाखिल कर सरकार से दिल्ली में सरकारी बंगलों पर अनधिकृत रूप से कब्जा जमाने वालों की सूची मांगी थी।
उन्हें मिली जानकारी के मुताबिक 36 ऐसे पूर्व सांसद भी हैं जिन्होंने सरकारी बंगलों पर अभी तक अनाधिकृत रूप से कब्जा जमा रखा है।
अग्रवाल ने कहा, "इन सांसदों को शबाना आजमी से प्रेरणा लेनी चाहिए जो सरकारी बंगला खाली करने के बाद ही राज्यसभा में अपने कार्यकाल के आखिरी दिन उपस्थित हुई।"
अग्रवाल को मिली सूची के मुताबिक जिन पूर्व सांसदों का अभी भी सरकारी बंगलों पर कब्जा है उनमें प्रमुख हैं-: जगदीश टाइटलर, सलीम शेरवानी, विनोद खन्ना, चरणजीत सिंह अटवाल, संतोष गंगवार, जुएल ओंराव, सत्यनारायण जटिया, जार्ज फर्नाडीस, प्रियरंजन दासमुंशी, सुखबीरसिंह बादल, कांशीराम राणा, रेणुका चौधरी, वल्लभभाई कथीरिया, शंकर सिंह वाघेला, फग्गनसिंह कुलस्ते, अखिलेश प्रसाद सिंह, मणिशंकर अय्यर, महावीर प्रसाद, कांति सिंह, रामविलास पासवान, सूर्यकांता पाटिल, तसलीमुद्दीन, संतोष मोहन देव, शकील अहमद, अली अशरफ फातमी आदि।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications