2013 तक लांच किया जा सकेगा चंद्रयान-2
यहां एक कार्यक्रम के मौके पर माधवन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "चंद्रयान-2 को 2013 तक लांच किया जा सकेगा। हमारे पहले चंद्र मिशन 'चंद्रयान-1' ने चांद की कक्षाओं में प्रवेश करने के लिए हममें पर्याप्त समझ पैदा की है। लेकिन चांद की सतह पर यान को सुरक्षित उतारा अब भी एक मुश्किल भरा काम है।"
उन्होंने कहा, "चांद पर वायुमंडल के नहीं होने के कारण वहां पैराशूट का प्रयोग नहीं किया जा सकता है। हम अब दूसरे विकल्पों की तलाश कर रहे हैं।"
'एम. पी. बिरला मेमोरियल अवार्ड 2009' ग्रहण करने यहां आए नायर ने कहा कि इसरो मौसम की जानकारी के लिए एक जियोस्टेशनरी सैटेलाइट लांच करेगा।
नायर को यह सम्मान अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में शानदार काम के लिए दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications