बाबरी विंध्वंस को लेकर कोई अफसोस नहीं: उमा भारती
भारतीय जनशक्ति पार्टी की अध्यक्ष उमा भारती ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, "हम चाहते थे कि उस ढांचे को गिराया जाए लेकिन इस तरह नहीं।"
इस विवादित मस्जिद को ढहाने के मामले में उमा भारती आरोपी हैं।
उमा भारती ने कहा कि छह दिसंबर 1992 को जो कुछ भी हुआ उसको लेकर उन्हें कोई अफसोस नहीं था, लेकिन उन्होंने जोड़ा, "हममें से किसी की योजना ढांचा ढहाने की नहीं थी।"
जांच रिपोर्ट को सौंपने के समय पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर इस मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया और इसे मुस्लिम वोट बैंक को खुश करने की कोशिश करार दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications