जैक्सन का दोबारा पोस्टमार्टम करवाना चाहते हैं परिजन
लास एंजेलिस, 28 जून (आईएएनएस)। दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन के परिवार ने उनके शव का दोबारा पोस्टमार्टम किए जाने की मांग की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक शुक्रवार को जैक्सन का तीन घंटे तक पोस्टमार्टम तक चला था। हालांकि अभी कुछ चिकित्सा जांच बाकी हैं जिनके पूरा होने में छह सप्ताह तक समय लग सकता है। इसके बाद ही मौत की वजह का पता चल पाएगा। जैक्सन की गुरुवार को मौत हो गई थी।
लास एंजेलिस के काउंटी अधिकारी ब्रायन ऐलियस ने बताया कि जैक्सन के परिवार ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications