माइकल जैक्सन नहीं रहे (लीड-1)
लास एंजेलिस, 26 जून (आईएएनएस)। मशहूर पॉप गायक माइकल जैक्सन का दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार को निधन हो गया। वह 50 वर्ष के थे।
भारतीय समयानुसार गुरुवार देर रात जैक्सन को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें लास एंजेलिस के यूसीएलए चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया लेकिन जैक्सन को बचाया नहीं जा सका। जैक्सन पहले भी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझते रहे थे।
अपने पसंदीदा गायक के निधन की खबर सुनते ही अस्पताल के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पत्रकार भी बड़ी संख्या में वहां पहुंचे।
जैक्सन परिवार के प्रवक्ता ब्रायन ऑक्समैन ने कहा, "इस वक्त हम सभी निस्तब्ध हैं। मैं यह नहीं बता सकता कि क्या हो गया।"
जैक्सन के परिवार में उनके तीन बच्चे माइकल जोसेफ जैक्सन जूनियर, पेरिस माइकल कैथरीन जैक्सन और प्रिंस 'ब्लैंकेट' माइकल जैक्सन-2 हैं।
गौरतलब है कि जैक्सन 13 जुलाई से ब्रिटेन में कमबैक कंसर्ट में हिस्सा लेने वाले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications