सोनिया-राहुल से मिलेंगे शेखर सुमन
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के पक्षधर शेखर सुमन ने पटना में शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वह जल्द ही सोनिया गांधी और राहुल गांधी से इस सिलसिले में मिलेंगे। उन्होंने कहा कि वह राहुल को बिहार आने का न्योता भी देंगे।
उन्होंने कहा कि बिहार का ही नहीं पूरे देश का युवा वर्ग अब कांग्रेस की ओर तेजी से मुखातिब हो रहा है और देश को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं का कांग्रेस से जुड़ना जरूरी है।
उन्होंने कहा, "राजनीति में हार और जीत लगी रहती है। राजनीति तो एक बहाना है। दरअसल मैं पटना के लोगों के सुख और दुख से जुड़ना चाहता हूं। पटना में मैं एक बड़ा अस्पताल खोलना चाहता हूं और जल्द ही यहां तीन बड़े हेल्थ कैम्प लगाने की योजना बना रहा हूं।"
फिल्म अभिनेता शाइनी आहूजा प्रकरण पर अपनी टिप्पणी देते हुए सुमन ने कहा कि किसी को भी ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिये जिससे समाज पर बुरा प्रभाव पड़े।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications