सरोद वादक अली अकबर खान नहीं रहे (लीड-1)
खान के निजी सचिव आशीष राय ने बताया कि शुक्रवार को भारतीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे महान सरोद वादक ने अंतिम सांस ली। उनकी तीन पत्नियों से 11 बच्चे हैं।
भारतीय शास्त्रीय संगीत में अतुलनीय योगदान के लिए खान साहब को पद्म विभूषण और पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने कई बांग्ला फिल्मों में संगीत भी दिया था, जिसमें मशहूर फिल्म 'देवी' शामिल है।
खान साहब के एक करीबी मित्र पंडित बिरजू महाराज ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा, "कलाकारों की मंडली में वह बड़े भाई की तरह थे। मैं उन्हें भैया कहा करता था, हमने कई बार एक साथ कार्यक्रम भी पेश किया है।"
महाराज ने कहा कि सरोद वादन के क्षेत्र में खान साहब का स्थान कोई नहीं ले सकता। उन्होंने कहा, "वह सरोद की दुनिया के सबसे बड़े कलाकार थे।"
खान साहब का जन्म का 14 अप्रैल 1922 को कुमिल्लाह (बांग्लादेश) में हुआ था। वह प्रसिद्ध मैहर घराने के संगीतकार उस्ताद अलाउद्दीन खान के बेटे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications