मशहूर रंगकर्मी हबीब तनवीर नहीं रहे (लीड-1)

लंबे समय से बीमार चल रहे तनवीर को भोपाल स्थित नेशनल अस्पताल में 20 दिन पूर्व भर्ती करवाया गया था। उन्होंने सोमवार सुबह 6.30 बजे अंतिम सांस ली।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार तनवीर का गुर्दा खराब हो गया था और उनकी स्थिति बेहद खराब थी। तनवीर के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उन्हें मंगलवार को दफनाया जाएगा।

तनवीर ने लाजवाब नाटक लिखे, जिनमें 'आगरा बाजार' (1975) और 'चरनदास चोर' (1975) प्रमुख है। उन्होंने वर्ष 1959 में भोपाल में 'नया थियेटर' की शुरुआत की थी।

'चरनदास चोर' के लिए उन्हें वर्ष 1982 'एडिनबर्ग इंटरनेशनल ड्रामा फेस्टीवल' में सम्मानित किया गया था।

तनवीर को पद्म भूषण, पद्म श्री और संगीत नाटक अकादमी जैसे पुरस्कार मिले थे। उन्हें राज्यसभा सदस्य (1972-1978) के लिए भी नामित किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+