करिया मुंडा का उपाध्यक्ष बनना तय
विगत शुक्रवार को विभिन्न दलों के नेताओं ने करिया मुंडा को उपाध्यक्ष बनाए जाने के समर्थन में अपने-अपने हस्ताक्षर किए थे। सोमवार को उन्हें इस पद के लिए निर्वाचित किया जाना है।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए मीरा कुमार को नामित किया था। विगत बुधवार को उन्हें सर्वसम्मति से लोकसभा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया था। लोकसभा उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को दिए जाने की परम्परा का निर्वाह करते हुए कांग्रेस ने यह पद भाजपा को देने की घोषणा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications