तालिबानियों पर लाखों रुपये का ईनाम घोषित
इस्लामाबाद, 28 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत की सरकार ने 21 खूंखार तालिबान आतंकवादियों के बारे में जानकारी देने वाले को ईनामी राशि देने की घोषणा की है।
स्थानीय समाचार चैनल 'जियो टीवी' ने खबर दी है कि प्रांतीय सूचना मंत्री मियां इफ्तिखार ने बुधवार रात 21 आतंकवादियों को गिरफ्तार करने के मकसद से यह घोषणा की। ये आतंकवादी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से ताल्लुक रखते हैं।
खबर में कहा गया है कि तालिबान सरगना मौलवी फजलुल्लाह के बारे में सूचना देने वाले को 40 लाख रुपये का ईनाम मिलेगा। इसी तरह हाजी मुस्लिम खान पर 40 लाख, नायब अमीर पर 50 लाख और कारी मुश्ताक गली पर 30 लाख रुपये का ईनाम रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications