सेल का शुद्ध लाभ 18.1 फीसदी घटा
समीक्षा अवधि में कंपनी का कुल कारोबार 9.9 फीसदी घटकर 41,518.7 करोड़ रुपये हो गया जबकि वित्त वर्ष 2007-08 में यह राशि 46,110.7 करोड़ रुपये था।
चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 37.4 फीसदी गिरकर 1,486.6 करोड़ रुपये हो गया हालांकि इस दौरान उसके कुल कारोबार में 10.1 फीसदी का इजाफा हुआ।
कंपनी के निदेशक मंडल ने शेयर धारकों को प्रति शेयर 1.30 रुपये लाभांश देने की अनुशंसा की है। इससे पहले प्रति शेयर 1.30 रुपये का अंतरिम लाभांश घोषित किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications