युवाओं को आकर्षित कर रही है वाइन
एक निजी कंपनी में कार्यरत 24 वर्षीय समीर सिंह कहते हैं, "वाइन का मतलब भोजन, दोस्तों और परिवार के साथ लुत्फ उठाना है।"
जानकार भी मानते हैं समीर जैसे युवा बड़ी संख्या में वाइन की ओर खींचे चले आ रहे हैं। 'डेल्ही वाइन क्लब' के अध्यक्ष सुभाष अरोड़ा कहते हैं, "पिछले पांच वर्षो में हमने देखा है कि हमारे सदस्यों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। पहले हम देखते थे कि 40 की उम्र में पहुंच चुके लोग क्लब के सदस्य बनते थे लेकिन अब युवा बड़ी तादाद में सदस्य बन रहे हैं।"
अमेरिका में शराब निर्माता लिंडा विवियानी कहती हैं, "युवाओं के पास खर्च करने के लिए पैसे हैं और यही उनकी जीवनशैली में भारी बदालव आया है।" वह भारतीय बाजार में भी निवेश करना चाहती हैं।
विवियानी कहना है कि वर्ष 2008-09 में भारतीयों ने 15 लाख लीटर वाइन का सेवन किया गया और 2015 तक यह आंकड़ा तिगुना हो सकता है।
देश में महिलाओं में भी वाइन पीने का चलन बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। बेंगलुरू स्थित वाइन निर्माता कंपनी 'ग्रोवर विनेयार्ड्स' के मार्केटिंग प्रमुख निक्सन डिमेलो का कहना है कि महिलाएं तेजी से इसकी ओर रुख कर रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications