रेड्डी 25 मई को करेंगे मंत्रिपरिषद का विस्तार
हैदराबाद, 21 मई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी ने उप मुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने की संभावनाओं को खारिज करते हुए गुरुवार को कहा कि आगामी 25 मई को वह अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार करेंगे।
मुख्यमंत्री ने वादा किया कि उनकी मंत्रिपरिषद में सभी क्षेत्रों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। चुनाव पूर्व तेलंगाना क्षेत्र से किसी को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की पार्टी के एक वर्ग की मांग को उन्होंने खारिज कर दिया।
राष्ट्रीय राजनीति में जाने के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "मेरी भूमिका राज्य तक ही सीमित है।" प्रदेश से चुने गए सांसदों को केंद्र में महत्वपूर्ण मंत्री पद दिए जाने के बारे में उन्होंने कहा, "कांग्रेस कोई क्षेत्रीय पार्टी नहीं है जो हमें अपने हिस्से के लिए केंद्र में मांग रखनी पड़ेगी।"
यह पूछे जाने पर कि क्या विधानसभा चुनाव के नतीजें अलग तेलंगाना राज्य के खिलाफ हैं, उन्होंने कहा, "अलग तेलंगाना राज्य के नाम राजनीति करने वाली तेलंगाना राष्ट्र समिति का इस बार के चुनाव में बेहद खराब प्रदर्शन रहा है। इस पार्टी में नेतृत्व का संकट है।"
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अलग तेलंगाना राज्य के निर्माण के खिलाफ नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications