सभी संभावनाओं पर विचार करेंगे:बीजद
बीजद के महासचिव दामोदर राउत ने आईएएनएस से कहा, "हमने पहले जो कहा था, उस पर कायम हैं।" उन्होंने कहा कि बीजद को आशा है कि राज्य में वह अपने बल पर सरकार बनाएगी और केंद्र में गैर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और गैर कांग्रेस सरकार को समर्थन करेगी।
राउत ने उन रिपोर्टो को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से फोन पर बातचीत की थी। कांग्रेस नेता कमलनाथ और पटनायक की बातचीत पर राउत ने कहा, "किसी ने पटनायक से जरूर औपचारिक तौर पर बातचीत की है।"
राउत ने कहा, "हम उड़ीसा में अपने बल पर सरकार बनाएंगे लेकिन केंद्र में कांग्रेस और भाजपा के नेतृत्व वाली किसी सरकार का समर्थन नहीं करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications