एक्जिट पोल फिर गलत साबित
परंतु शनिवार को आए नतीजों से राजग करीब 100 सीटों से पिछड़ गया। चुनाव सर्वेक्षण में संप्रग को 185 से 205, राजग को 142 से 198 और तीसरे मोर्चे को 110 से 130 स्थान दिए जा रहे थे। तीसरा मोर्चे को अनुमान से आधे स्थान ही मिलने की संभावना है।
तीसरे मोर्चे का नेतृत्व कर रहे वामदलों को सर्वेक्षण में 38 स्थान दिए गए थे,परंतु रुझानों के अनुसार वामदलों को करीब 28 सीटें मिल रही हैं। पिछली लोकसभा में वामदलों के 59 सांसद थे।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में भी सर्वेक्षणों में राजग को भारी बहुमत से सत्ता में वापस आने की संभावना जताई गई थी लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन से पराजित होकर सत्ता से बेदखल हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications